फरीदाबाद (हरियाणा)। फोर्टिस अस्पताल में देर रात बच्चा चोरी को लेकर हडक़ंप मच गया। परिजनों ने बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यही नहीं अस्पताल के बाहर सडक़ जाम कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यह है मामला

मनीष भाटिया ने अपने बच्चे को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं संदीप नाम के व्यक्ति ने भी अपने बेटे को एडमिट किया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शाम एक अज्ञात महिला वार्ड में घुस आई। वह बच्चों को चेक करने लगी। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया। उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। शक होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी कर सकती थी। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

दूसरे परिजन संदीप ने बताया कि महिला उनके बच्चे के पास भी पहुंची। उसने हार्ट की समस्या बताई, जबकि बच्चा टाइफाइड से पीडि़त था। इससे उन्हें हिला की बातों पर और ज्यादा शक हुआ। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। परिजनों ने अस्पताल के बाहर सडक़ जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वे यह जानना चाहते थे कि आखिर वह महिला कौन थी और वार्ड तक कैसे पहुंची।