सरकारी अस्पताल में चार डॉक्टर बाहर की दवा लिखते पकड़े

अमेठी (उप्र)। सरकारी अस्पताल में चार डॉक्टरों को बाहर की दवा लिखते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर की।

यह है मामला

सीएमओ व सीएमएस ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ का वाहन देखते ही अस्पताल के आसपास घूमने वाले दलाल फरार हो गए। चार चिकित्सकों को बाहर की दवा लिखते रंगे हाथों पकड़ा और वेतन बाधित करते हुए नोटिस जारी किया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल की टीम कमरा नंबर एक में पहुंची। मरीजों की जांच कर रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हनुमान प्रसाद को बाहर की दवा लिखते पकड़ा।

सीएमओ ने चिकित्सक को कड़ी फटकार लगाई। कमरा नंबर दो में डॉ. पीतांबर कनौजिया को बाहर की दवा लिखी पर्ची के साथ पकड़ा। मरीजों को बाहर की दवा लिखी देख सीएमओ ने नाराजगी जताई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक के कक्ष में खड़े मरीज से सीएमओ ने पूछताछ की। एक मरीज के पास मिले पुराने पर्चे पर बाहर की दवा लिखी मिली। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाई। कमरा नंबर पांच में डॉ. प्रवण गौतम द्वारा मरीज को बाहर की दवाएं लिखते पकड़ा। उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी।

सीएमओ ने पैथोलाजी का निरीक्षण किया। वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन संतोष मरीजों के खून का सैंपल लेते मिले। एक पर्चे पर एफएसएच की जांच लिखी मिली, जो बाहर की थी। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई।

जिला अस्पताल के बाहर खुले सेवार्थ पैथोलाजी का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पैथोलाजिस्ट चिकित्सक नदारद मिले। बिना चिकित्सक की सलाह के दो लोगों की जांच होती मिली। सीएमओ ने पैथोलाजी संचालक को नोटिस थमाते हुए जवाब मांगा है। बाहर की दवा लिखते पकड़े चिकित्सकों का वेतन बाधित कर स्पष्टीकरण मांगा है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर