अस्पताल में मोबाइल फोन की रोशनी में कर डाला घायल का इलाज

धोलपुर, सरमथुरा(राजस्थान) । अस्पताल में मोबाइल फोन की रोशनी में इलाज का मामला प्रकाश में आया है। यह लापरवाही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दिखाई दी। यहां पर मोबाइल फ्लैश की रोशनी में घायलों का इलाज चल रहा था। बिजली कटने पर अस्पताल में न तो इनवर्टर की व्यवस्था थी और न ही जनरेटर सही था। अस्पताल में इस तरह की लापरवाही चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

गौरतलब है कि कस्बे का सामुदायिक अस्पताल बदहाली के आंसू बहा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से अस्पताल की व्यवस्थाएं वेंटिलेटर पर पहुंच गई हैं। अस्पताल में बैटरी की मियाद पूरी होने के बावजूद इन्हें बदला नहीं गया है। अस्पताल में एक जनरेटर खराब अवस्था में पड़ा है, वही दूसरा जनरेटर ऑक्सीजन प्लांट की जरूरत पर ही चलाया जाता है।

बिजली गुल होने पर अस्पताल में प्रकाश की व्यवस्था का कोई प्रबंध नही हैं। अस्पताल की इमरजेंसी तक में भी प्रकाश की कोई व्यवस्था नही हैं। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी अंधेरे में मोबाइल का फ्लैश जलाकर घायलों का उपचार करने के लिए मजबूर हैं। कई बार स्वास्थ्य कर्मी घायल को टॉर्च की रोशनी में इंजेक्शन लगाते हुए देखे गए हैं। उधर, इस बारे में संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बजट में कमी के चलते यह असुविधाएं हो रही हैं। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया।

 

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 12 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 16 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस