अल्मोड़ा (मप्र)। मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाओं के चार सैंपल लिए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर पूजा जोशी ने धार की तूनी और एनटीडी क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं के रख-रखाव से लेकर लाइसेंस की गहन जांच की गई। साथ ही दवाओं के चार सैंपल लिए। इस कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में खलबली मच गई। टीम ने दवाओं की एक्सपायरी डेट की गहनता से जांच की।
सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस भी चेक किए। निरीक्षण टीम ने मौके पर पाई गईं कमियों को दूर करने के लिए सख्त निर्देश दिए। कैश मेमो मेंटेन करने, दुकानों में लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स अनिवार्य रूप से बनाने को कहा। साथ ही एक्सपायरी दवाओं के सही रख-रखाव और स्टोर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने की कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान टीम ने दवाओं के चार सैंपल लिए हैं। इन्हें गुणवत्ता जांच के लिए लैब भेजा गया या।










