आइजोल (मिजोरम)। 31 करोड़ की नशीली दवा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने यह सफलता पाई है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए हो रही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
यह है मामला
एनसीबी के अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में तीन समन्वित ऑपरेशन चलाए गए। इन अभियानों के दौरान कुल 36.434 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 905 ग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त नशीली दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई थी। तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए संदिग्धों को पकड़ा गया। इस मामले में एक म्यांमारी नागरिक समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। माना गया है कि मिजोरम और पूर्वोत्तर क्षेत्र का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट की ओर से तस्करी के लिए किया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार अभियान चला रही हैं। इससे पहले भी कई बार इस तरह के ऑपरेशन के जरिए ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।










