मुंबई। Gland Pharma कंपनी अमेरिकी बाज़ार में एंट्री की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से हरी झंडी मिल गई है। कंपनी को अमेरिका में आई ड्रॉप बेचने का रास्ता साफ हो गया है।
फार्मा को Brimonidine Tartrate Ophthalmic Solution, 0.025% (OTC) के लिए टेंटेटिव मंजूरी मिल गई है। यह मंजूरी कंपनी के लिए एक बड़ा रेगुलेटरी माइलस्टोन साबित हो सकती है। मंजूरी मिलने के बाद Gland Pharma अब इस उत्पाद को संयुक्त राज्य अमेरिका में बेचने की राह पर है। यह Gland Pharma के लिए एक बड़ी कमाई का ज़रिया बन सकता है।
क्यों यह अप्रूवल इतना खास है?
यह टेंटेटिव अप्रूवल दर्शाता है कि Gland Pharma में ऑप्थेल्मिक सेगमेंट बनाने और रेगुलेटरी मंजूरी पाने की क्षमता है। अमेरिका जैसे बड़े हेल्थकेयर मार्केट में एंट्री का रास्ता खुलने से कंपनी के रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। Gland Pharma एक ग्लोबल फार्मा कंपनी है। जो जेनेरिक इंजेक्टेबल्स और ऑप्थेल्मिक प्रोडक्ट्स में माहिर है। कंपनी का अमेरिका में बड़ा प्रेजेंस है। वह मुख्य रूप से B2B मॉडल पर काम करती है। कंपनी ने पहले भी कई ऑप्थेल्मिक प्रोडक्ट्स के लिए USFDA की मंजूरी हासिल की है।










