मुंबई। ग्लेनमार्क फार्मा जेनरिक सोडियम फॉस्फेट्स इंजेक्शन लॉन्च करेगी। भारतीय फार्मा कंपनी ने अमेरिकी बाजार में बढ़त की तैयारी कर ली है। कंपनी ने बताया है कि उसकी अमेरिकी यूनिट जल्द ही जेनेरिक सोडियम फॉस्फेट्स इंजेक्शन लॉन्च करेगी। यह प्रोडक्ट अप्रैल 2026 से अमेरिकी बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। खबर आने के बाद फार्मा स्टॉक में तेज मूवमेंट देखने को मिली।

किस दवा का जेनेरिक वर्जन?

कंपनी ने बताया कि यह इंजेक्शन Hosira Inc की रेफरेंस लिस्टेड दवा के बराबर है। यानी यह थेराप्यूटिकली इक्विवेलेंट है। यह ओरिजिनल ब्रांडेड दवा जैसा ही काम करेगा। इसकी कीमत अपेक्षाकृत कम हो सकती है। अमेरिकी बाजार में जेनेरिक दवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ग्लेनमार्क इसी मौके को भुनाने की तैयारी में है।