नई दिल्ली। दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। दिल में ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का सबसे बड़ा कारण बैड कोलेस्ट्रॉल माना जाता है। अब एक नई दवा से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। एक शोध में बताया गया है कि नई दवा Enlicitide Decanoate ने सिर्फ 24 हफ्तों में LDL-C को औसतन 58.2 फीसदी तक घटा दिया। यह दवा खास तौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी है जिन्हें जन्म से ही खराब कोलेस्ट्रॉल होता है।

स्टडी में शामिल किए गए सभी मरीजों को HeFH  था. यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें जन्म से ही LDL-C बहुत हाई रहता है. ये सभी मरीज पहले से स्टैटिन ले रहे थे. लेकिन उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल नहीं हो पा रहा था. ऐसे में जब उन्हें रोजाना Enlicitide की गोली दी गई.  24वें हफ्ते में उनका LDL-C 58% गिर गया. वहीं जिन्हें प्लेसीबो मिला, उनमें रुष्ठरु उल्टा थोड़ा बढ़ा हुआ पाया गया.

यह दवा शरीर में मौजूद PCSK9 नामक प्रोटीन की एक्टिविटी को रोक देती है. यही प्रोटीन होता है जो खून से खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने की क्षमता कम करता है.  यह ट्रायल एक साल यानी 52 हफ्तों तक चला और दवा का असर स्थिर बना रहा. रिसर्चर्स का कहना है कि साइड इफेक्ट बेहद कम और प्लेसीबो जैसे ही थे. कोलेस्ट्रॉल से जुड़े दूसरे बायोमार्कर भी कम हुए. दवा को असरदार पाया गया. यानी यह दवा न सिर्फ असरदार दिखी, बल्कि सुरक्षित भी है. यह दवा बाजार में आने के लिए अभी Regulatory approval का इंतजार करना होगा.