डॉक्टर की गिरफ्तारी पर सरकार की नई गाइड लाइन जारी

जयपुर (राजस्थान)। डॉक्टर की गिरफ्तारी के मामले में राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। सरकार ने इससे संबंधित एसओपी तैयार की है। इसके तहत डॉक्टर की गिरफ्तारी से पहले एसपी की इजाजत लेनी जरूरी होगी।
अस्पतालों में उपचार के दौरान रोगियों की मौत के बाद चिकित्सा कर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर ये नई गाइड लाइन बनाई गई है।

अब अब चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बावजूद संबंधित थाने को चिकित्सकों की गिरफ्तारी के लिए एसपी स्तर के अधिकारी से मंजूरी लेनी होगी। गृह विभाग की एसओपी के मुताबिक कई बार रोगी के परिजन रोगी के इलाज के दौरान अधूरी सूचनाओं के आधार पर चिकित्सा कर्मियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवा देते हैं। ऐसी स्थिति में चिकित्सकों को मानसिक प्रताडऩा होती है, जिससे उनकी कार्य क्षमता और प्रतिष्ठा पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद कुमार की ओर से जारी एसओपी में कहा गया है कि यदि किसी चिकित्सक को गिरफ्तार किया जाना जरूरी है तो संबंधित थाने को पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त से मंजूरी लेनी जरूरी होगी। यदि किसी अस्पताल में चिकित्सकों के खिलाफ कोई हिंसा हुई है तो अस्पताल के नोडल अधिकारी की ओर से सूचना देने के 6 घंटे के भीतर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।

अप्रिय घटना होने पर या अपनी किसी मांग को मनवाने के लिए चिकित्साकर्मी कार्य का बहिष्कार नहीं करेंगे और कानून के मुताबिक अपनी बात और मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 23 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी