कोविड वैक्सीन से हुई मौतों पर मुआवजा दे सरकार : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। कोविड वैक्सीन से हुई मौतों के मामले में मुआवजा न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। एससी ने कोविड-19 के टीकाकरण से मृत्यु को लेकर मुआवजा नीति बनाने की संभावना पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत को बताया गया था कि मुआवजे की फिलहाल ऐसी कोई नीति नहीं है।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ को एडिशनल सालिसिटर जनरल (एएसजी) एश्वर्य भाटी ने बताया कि महामारी को आपदा घोषित किया गया था। मृत्यु समेत टीकाकरण के पश्चात प्रतिकूल प्रभाव इसके दायरे में नहीं आते। ऐसे मामलों में मुआवजे के लिए कोई नीति नहीं है। हालांकि पीठ ने कहा कि कोविड-19 से मौतों और टीकाकरण से जुड़ी मौतों को अलग-अलग नहीं देखा जाना चाहिए। अंतत: महामारी से निपटने के लिए ही टीकाकरण अभियान चलाया गया था।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 को आपदा घोषित किया गया था, लेकिन टीकाकरण अभियान को मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत संचालित किया गया था। एईएफआइ का तंत्र यह आकलन करता है कि क्या मृत्यु सीधे तौर पर टीकाकरण से जुड़ी है। भाटी ने अदालत के सुझाव पर जवाब देने के लिए तीन हफ्ते का समय मांगा जिसे पीठ ने स्वीकृति दे दी।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन