H3N2 फ्लू के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई टेंशन

H3N2 फ्लू: देश में बढ़ते H3N2 फ्लू के बीच देश के कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। कुछ राज्यों में कोविड 19 के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। केंद्र ने इसको लेकर चिंता व्यक्त की है जिस पर ध्यान देने की जरुरत है। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) या गंभीर तीव्र श्वसन संक्रमण (SARI) के मामलों के रूप में पेश होने वाले श्वसन रोगजनकों की एकीकृत निगरानी के लिए परिचालन दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।

H3N2 फ्लू को लेकर केंद्र ने राज्यों को दिया निर्देश 

केंद्र ने देश के तमाम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अस्पतालों में कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के खिलाफ टीकाकरण कवरेज, दवाओं और मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता जैसी तैयारियों का जायजा लेने का भी अनुरोध किया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक पत्र भेजा है “जबकि बीते कुछ महीनों में COVID-19 में काफी कमी आई है, लेकिन कुछ राज्यों में COVID-19 परीक्षण सकारात्मकता दर में क्रमिक वृद्धि एक चिंताजनक मुद्दा है, जिस पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है।”

फूड सप्लीमेंट खाने से युवक की मौत

https://medicarenews.in/news/35873

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव भूषण ने नए मामलों को लेकर कहा कि  कोविड के नए मामलों की कम संख्या, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी और कोविड-19 टीकाकरण कवरेज के मामले में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद, सतर्क रहने और परीक्षण, ट्रैक, उपचार की पांच गुना रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाए।

एच3एन2 से इन लोगों को है ज्यादा परेशानी 

सचिव राजेश भूषण ने कहा कि अलग लैब  में विश्लेषण किए जा रहे नमूनों में इंफ्लुएंजा ए (H3N2) की प्रबलता विशेष रूप से चिंता का विषय है। एच1एन1, एच3एन2, एडेनोवायरस इत्यादि के लिए यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि छोटे बच्चे, बुजुर्ग और सह-रुग्णता से पीड़ित लोग विशेष रूप कमजोर लोगों को ज्यादा परेशानी है।

 

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 8 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 15 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत