फूड सप्लीमेंट खाने से युवक की मौत

Food Supplements for Body Building: हरियाणा के भिवानी में बॉडी बनाने के लिए फूड सप्लीमेंट (Food Supplements for Body Building) खाने से एक युवक की मौत हो गई। बीते कुछ महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी। मृतक की पत्नी 5 महीने की गर्भवती है। मृतक के परिजनों ने मौत का आरोप उसके दोस्त पर लगाया है। भिवानी के ढाणी रायसिंह मौहला निवासी 27 वर्षीय निखिल अपने दोस्त चीनू के साथ जिम गया था। वहां से चीनू ने कुछ सप्लीमेंटल दिलाए, जिसके खाने के बाद निखिल की तबीयत अचानक बिगड़ गई और क़रीब एक घंट बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

दोस्त ने दिलाए थे सप्लीमेंटल (Food Supplements for Body Building)

निखिल के चाचा राकेश गोयल ने पुलिस को बताया कि निखिल को उसका दोस्त चीनू जिम के बहाने बहला फुसलाकर ले गया था। उसे ऐसे सप्लीमेंटल खाने को दिलाए, जिनके खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जब निखिल को अस्पताल लेकर गए तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राकेश गोयल ने पुलिस से आग्रह किया कि वो इस मामले की जांच करें कि ये सप्लीमेंटल कहां बिकते हैं, कितने लोग ये बेचते हैं, इनमें क्या-क्या मिला है और चीनू ने ये सप्लीमेंटल निखिल को क्यों दिलाए।

FSSAI की मांग स्वास्थ्य पूरक की गुणवता की हो जांच

https://medicarenews.in/news/35870

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मृतक निखिल के पिता की शिकायत पर इस मामले को दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि शिकायत में चीनू पर सप्लीमेंटल खिलाने और इससे मौत के आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाही की जाएगी। फिलहाल को मृतक के घर में मातम पसर गया है। बीते 8 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। मृतक की पत्नी 5 महीने की गर्भवती है। निखिल के पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बिना डॉक्टर की सलाह ना लें बॉडी सप्लीमेंट 

जिस तरह किसी दवाई को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरुरी होती है। ठीक वैसे ही बॉडी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। अपने मन से इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। हर सप्लीमेंट को लेने का तरीका, सही मात्रा और सही समय ज्ञात होना जरूरी होता है। अगर सही जानकारी के साथ इस्तेमाल किये जाए तो Supplements के नुकसान कम किये जा सकते हैं।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए