हार्ट डिजीज की दवा महिलाओं के लिए हो सकती है जानलेवा

नई दिल्ली। हार्ट की पुरानी दवा बीटा-ब्लॉकर के साइड इफेक्ट सामने आए हैं। इस दवा को महिला मरीजों के लिए नुकसानदायक पाया गया है। बता दें कि यह दवा हार्ट अटैक के बाद मरीजों को रिकवर होने में मदद के लिए दी जाती है। यह दवा दिल की धडक़न को शांत करती है और दोबारा अटैक रोकने में मदद करती है। अब नए शोध में पाया गया है कि यह दवा सभी मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं है। बीटा-ब्लॉकर दवा महिलाओं के लिए जानलेवा हो सकती है। इस दवा से महिलाओं में दोबारा हार्ट अटैक और मौत का खतरा बढ़ सकता है।

यह है मामला

नई रिसर्च में पता चला है कि जिन महिलाओं को अटैक के बाद ज्यादा हार्ट डैमेज नहीं हुआ था और फिर भी उन्हें बीटा-ब्लॉकर दी गई। उनमें हार्ट फेलियर या दोबारा अटैक होने का खतरा काफी बढ़ गया। इन महिलाओं में मौत का खतरा 3 गुना तक ज्यादा पाया गया। हालांकि, इस दवा का ऐसा असर पुरुषों में नहीं देखा गया। जो महिलाएं बीटा-ब्लॉकर दवा की हाई डोज पर थीं, उनके लिए यह दवा खतरनाक पाई गई है।

जिनका ईजेक्शन फ्रैक्शन 40 फीसदी से कम होता है, उनके लिए बीटा-ब्लॉकर आज भी कारगर है। जिनका दिल सामान्य रूप से काम कर रहा हो, उनके लिए यह दवा जरूरी नहीं है। बीटा-ब्लॉकर दवाओं के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। जैसे कम ब्लड प्रेशर, थकान, मूड स्विंग्स, पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन आदि। महिलाओं में हार्मोनल और फिजिकल अंतर के कारण इन दवाओं का असर अलग हो सकता है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 18 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस