मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर हो या ऑपरेशन-दवा के नाम पर।

केंद्र सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में स्वीकारा है कि अस्पताल मरीजों से दवाओं पर ज्यादा एमआरपी वसूलते हैं। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि सरकार इस समस्या से अवगत है। इसकी जांच की जा रही है। सभी हितधारकों से सलाह-मशविरा कर उचित कदम उठा रहे  हैं। सभी दवाओं और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों की कीमतों पर कैप लगाने का मुद्दा है। मरीजों की अस्पतालों के मुकाबले सौदेबाजी की स्थिति बहुत कमजोर होती है। इसके चलते कई तरह की कुप्रथाएं पनपती हैं। भारत में सस्ती दवाएं बनाने वाली कंपनियां हैं। लेकिन यहां मरीजों को विनिर्माण कीमत से कहीं ज्यादा चुकाना पड़ता है।

कहा गया कि भारतीय दवा बाजार काफी प्रतिस्पर्धी है। हर खंड में बड़ी संख्या में कंपनियां हैं। इससे दुनिया में सबसे कम कीमतें मिलती हैं। सामान्यत: जहां प्रतिस्पर्धा हो, वहां कीमत नियंत्रण की जरूरत नहीं होती। स्वास्थ्य उपचार और दवाओं में मरीजों तथा फार्मेसियों, अस्पतालों व डॉक्टरों के बीच सौदेबाजी की असमानता है।

Related Posts

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

फरीदाबाद (हरियाणा)। मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी का मामला सामने आया है। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई। औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के…

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

सिद्धार्थनगर (यूपी)। प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी गई है। नशीली दवा तस्करी में यात्री और टूरिस्ट बसों के इस्तेमाल सामने आया है। इसने पुलिस की चिंता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया