ICMR ने डॉक्टरों को दी कड़ी चेतावनी, जरुरत पड़ने पर ही लिखें ये दवाई

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने हाल ही में एक शोध किया जिसमें बताया गया है कि देश में एंटीबॉडी, एंटीवायरल या एंटीफंगल के दुरुपयोग से दवा प्रतिरोध बढ़ रहा है। अक्सर हमें देखने को ये मिलता है कि बुखार होने पर हम जो दवाएं खाते हैं उससे जल्दी ठीक नहीं हो पाते हैं। या फिर लूज मोशन पर दवा खाते हैं लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिलता है। इसी को लेकर आईसीएमआर ने शोध किया है।

आईसीएमआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कामिनी वालिया का कहना है  कि लूज मोशन के लिए दी जाने वाली नोरफ्लॉक्स जैसी ओटीसी दवाएं पेट में होने वाले आम कीड़ों के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं। लोग बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबॉयोटिक्स दवाएं ले लेते हैं। उन्हें इसका प्रयोग से बचना चाहिए।

दवा प्रतिरोध का बढ़ता संक्रमण : ICMR

डॉ. कामिनी वालिया ने कहा कि दवा प्रतिरोध के बढ़ते संक्रमण के कारण मरीज का इलाज करने में परेशानी होती है। अस्पतालों में संक्रमण नियंत्रण सुविधाओं में सुधार और एंटीबायोटिक उपयोग को तर्कसंगत बनाने के महत्व पर बेहतर शिक्षा और जागरूकता के लिए अच्छी प्रथाओं को लागू करने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

आईसीएमआर के द्वारा किए गए इस शोध में भारत के कई प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों को शामिल किया गया था। डॉ कामिनी कहा कि आईसीएमआर एएमआर नेटवर्क पूरे भारत के सार्वजनिक और निजी अस्पतालों को कवर करता है और वार्षिक समीक्षा के लिए केवल उच्च गुणवत्ता वाला डेटा एकत्र किया जाता है।

एंटीबायोटिक्स दवाएं लिखने से बचे डॉक्टर

वैज्ञानिक डॉ. कामिनी वालिया ने कहा कि डॉक्टरों को एंटीबॉयोटिक्स दवाएं लिखने से बचना चाहिए। जरुरत पड़ने पर ही मरीज को ये दवाई दें अन्यथा ऐसा करने से बचें। अभी भी भारत भर में रोगाणुरोधी प्रतिरोध बहुत अधिक है और एंटीबायोटिक नुस्खे को डॉक्टरों द्वारा अधिक गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 22 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई