प्राइवेट अस्पताल में अवैध गर्भपात का खुलासा, संचालक पर केस

कैथल (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पताल में अवैध गर्भपात के मामले का खुलासा हुआ है। आरोपी महिला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक सेल करनाल की टीम ने ऋषि नगर में एक निजी अस्पताल में की। टीम ने छापा मारकर एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी) किट बरामद की और इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने एक निजी अस्पताल में जांच के बाद ये एमटीपी किट बरामद की थीं। इसी अस्पताल में दबिश वाले दिन एक महिला के गर्भपात करने की भी टीम को जानकारी मिली। इस दौरान पकड़ी गई दवाइयों को सील करके अपने कब्जे में ले लिया गया।

यह है मामला

सिविल लाइन थाने में दी गई शिकायत में डॉ. गौरव पुनिया, ड्रग विभाग के जिला अधिकारी डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि उन्हें करनाल की टीम से सूचना मिली थी कि ऋषि नगर स्थित ओम अस्पताल में अवैध तरीके से गर्भपात करवाया जाता है। सूचना पाकर ड्रग कंट्रोल, स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि वहां पर नौ एमटीपी किट प्रयोग की जा चुकी थी, जबकि चार बिना उपयोग की हुई किट बरामद की गई। इसके चलते अस्पताल संचालक ऋचा शर्मा पर केस दर्ज किया गया है।

ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारी चेतन वर्मा ने बताया कि बताया कि अस्पताल में डॉक्टर अपने घर से ही दवाइयां मंगवाती थी और उनका प्रयोग गर्भपात में करवा रही थी। इसके अलावा डॉक्टर अपने घर पर ले जाकर भी महिलाओं का गर्भपात करवा रही थी। एमटीपी किट के खाली पैकेट महिला डॉक्टर के घर से ही बरामद किए गए हैं। जो किट फिलहाल प्रयोग नहीं की गई थी वे अस्पताल से बरामद की गई। जांच में पता चला कि डॉक्टर के पास इन किटों को प्रयोग करने के लिए अनुमति नहीं थी। जिस काउंटर में किट मिली, उसमें एक महिला का आधार कार्ड भी पाया गया।

एक सप्ताह पहले भी कैथल की ड्रग्स कंट्रोल व स्वास्थ्य विभाग की टीम नेचंदाना गेट पर बंद मकान से 5805 गर्भपात की दवाएं बरामद की थी। पकड़े गए आरोपी विकास ने बताया था कि वह एमटीपी किट बेचने का काम पिछले डेढ़ साल से कर रहा है। इसके बाद करनाल की टीम ने करनाल में ही शिव कॉलोनी में एक मकान से 2700 से अधिक प्रतिबंधित गोलियां बरामद की थी। इस दौरान आरोपी भाग गया था। अब करनाल की ही टीम ने कैथल में एक निजी अस्पताल में दबिश दे एमटीपी किट बरामद की है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 15 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़