प्राइवेट अस्पताल में छापेमारी कर निदेशक समेत दो गिरफ्तार किए

रोहतक (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पताल में छापेमारी कर निदेशक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने लाखन माजरा स्थित संजीवनी अस्पताल में की। रेड के दौरान गर्भपात कराने की दो किट बरामद हुईं। इसके चलते अस्पताल निदेशक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि गर्भपात किट रखने के लिए यह अस्पताल पंजीकृत नहीं है।

यह है मामला

पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी ने बताया कि 8 मई को सूचना मिली थी कि लाखन माजरा के संजीवनी अस्पताल में गर्भपात करने वाली एमटीपी किट अवैध रूप से दी जा रही है। पीएनडीटी टीम ने अस्पताल में रेड की। मौके से एमटीपी की दो किट बरामद हुईं। इसके चलते अस्पताल निदेशक नरेश को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि अपने परिचित के लिए जुलाना स्थित संदीप मेडिकोज के संदीप से एमटीपी किट खरीदी थी। किट लाने के लिए अस्पताल में टीपीए स्टॉक सदस्य अंकित को भेजा था। पेटीएम से ऑनलाइन 1100 रुपये का भुगतान किया। टीम ने देर शाम संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जांच टीम ने नरेश, अंकित, डॉ. प्रदीप कुमार और मनीष के लिखित बयान दर्ज कर सीसीटीवी डीवीआर व एमटीपी किट जब्त की। बताया गया कि एमटीपी किट की बिक्री केवल एमटीपी अधिनियम के तहत पंजीकृत केमिस्ट ही रख सकते हैं। किट रखने के लिए यह अस्पताल पंजीकृत नहीं है। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. विश्वजीत राठी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात सुधारने के प्रयास में जुटा है। इसके तहत लिंग जांच व अवैध एमटीपी किट बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत लाखन माजरा स्थित संजीवनी अस्पताल में कार्रवाई की गई। यहां से दो एमटीपी किट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश