भभुआ (बिहार)। अवैध दवा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। बिना लाइसेंस के दवा व्यवसाय करने वाले चमन लाल पोखरा स्थित मकान में छापेमारी की गई। आरोपी ओम प्रकाश घर पर ही मिले। औषधि विभाग की टीम नेयह कार्रवाई की।
औषधि निरीक्षक अभिषेक चौहान व किरण ने कारोबारी के घर की तलाशी ली। वहां से किसी प्रकार की दवा बरामद नहीं हुई। हालांकि टीम ने एलआईसी भवन की चौथी मंजिल के एक कमरे में छापेमारी की। यहां से ओम प्रकाश द्वारा छह कार्टन में रखी 90 प्रकार की दवाएं जब्त की। इसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आंकी गई है। इनमें आठ प्रकार की दवाएं एक्सपायरी मिली। एक्सपयर दवाओं में एंटीबायोटिक, पेनकिलर इंजेक्शन, सिरिंज, शल्य चिकित्सा उत्पाद शामिल हैं।
यह है मामला
औषधि विभाग को सूचना मिली थी कि ओम प्रकाश बिना लाइसेंस के दवा की खरीद-बिक्री करता है। उसके ठिकाने पर विभाग की टीम ने छापेमारी कर दवा जब्त की। टीम ने दो कफ सिरफ व एक दर्द बुखार सहित तीन दवाओं के सैंपल लिए है। इन्हें पटना लैब में जांच के लिए भेजा गया है।










