अवैध दवा फैक्टरी पर रेडकर एंटीबायोटिक दवाइयां सील

खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)। अवैध दवा फैक्टरी पर रेडकर कच्चा माल, मशीन और दवा सील की गई है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने गांव फिरोजपुर बांगर में बिना लाइसेंस चल रही दवा फैक्टरी पर की।
फैक्टरी में रेड के दौरान एंटीबायोटिक दवाओं का उत्पादन होता मिला। टीम ने मशीन, कच्चा माल और तैयार दवा को सील कर दिया।

यह है मामला

एफडीए टीम को अवैध फैक्टरी के संचालन की सूचना मिली थी। सूचना के तहत टीम ने सिरसा निवासी योगेश को पकड़ा, जो फैक्टरी की देखरेख करता है। योगेश ने बताया कि राजस्थान निवासी मनोज फैक्टरी का मालिक है। जांच में सामने आया कि यहां हिमाचल की तीन कंपनियों की दवाएं बनाई जा रही थीं। टीम ने दवा की गुणवत्ता जांच के लिए छह सैंपल लिए हैं।

ये दवाएं की गईं सील

टीम को मौके से पेंटाप्राजोल, सिफैक्जीम-200 (माइकोसेफ-एलबी 200), एजिथ्रोमाइसीन-200 (रिक-200) और एमोक्सी प्लस क्लेवम एट दवा मिली। इन दवाओं व इनके बॉक्स पर महाराष्ट्र के मुम्बई ठाणे में संचालित मैक्स सेल लाइफ केयर, हिमाचल के जिला सोलन, तहसील नालागढ़ स्थित पैराडाक्स फार्मास्युटिकल्स कंपनी के निर्माण व मार्केटिंग भी अंकित है।

ये रहे टीम में शामिल

टीम में वरिष्ठ औषधि नियंत्रक अधिकारी राकेश दहिया, औषधि नियंत्रक अधिकारी संदीप हुड्डा, मुंशी राम और औषधि नियंत्रक अधिकारी पवन शामिल रहे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 5 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 14 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ