हैदराबाद। अवैध ड्रग लैब का भंडाफोड़ करने में सफलता मिली है। आरोपी तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने आईडीए, मौला अली में अवैध दवा निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया। मौके से 17.4 करोड़ रुपये मूल्य का 69.6 किलोग्राम अल्प्राज़ोलम जब्त किया है।

एजेंसी ने एपेड्रिन के उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्री भी बरामद की है। इस मामले में एक रसायनज्ञ, एक आपूर्तिकर्ता और एक प्राप्तकर्ता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पता चला है कि नेटवर्क ने तेलंगाना भर में ड्रग्स वितरित करने की योजना बनाई थी। अतिरिक्त कडिय़ों और आपूर्ति मार्गों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।