अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दवाएं जब्त

नरकटियागंज (बिहार)। अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी का मामला प्रकाश में आया है। नंदपुर खोड़ी वार्ड संख्या 5 में संचालित एक मेउिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ रेड की। इस दौरान टीम ने सभी दवाओं की जांच की और बगैर बिल की दवाइयां जब्त की गई। टीम ने स्टोर संचालक गुड्डू कुमार से पूछताछ की तो दवा दुकान का कोई लाइसेंस भी नहीं मिला।

यह है मामला

ड्रग इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से दवा दुकान के संचालन की शिकायत मिली थी। शिकायतों के आधार पर छापेमारी की गई। हालांकि दवा दुकान की जांच में एक्सपायरी दवा नहीं मिली लेकिन इसे बगैर लाइसेंस के संचालित होते हुए पाया गया।

स्टोर में किसी भी दवा का बिल नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि जो भी दवा मिली है, उन्हें जब्त कर लिया गया है। जब्त दवा की जब्ती सूची बना ली गई है। अब आगामी कार्यवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि नगर में सौ से अधिक दवा दुकानों का अवैध रूप से संचालन हो रहा है, लेकिन एक ही दवा दुकान में छापेमारी की गयी। छापेमारी के बाद नगर की अन्य दवा दुकानों के शटर गिर गए।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 8 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 15 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा