सोनपुर (ओडिशा)। कफ सिरप की अवैध तस्करी का मामला सामने आया है। जिला पुलिस ने पड़ोसी बरगढ़ जिले से लाई जा रही एक खेप को जब्त किया। इसमें खांसी की दवा की 9,000 बोतलें जब्त की गईं। जब्त किए माल की अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये है। इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

पुलिस अधीक्षक (एसपी) नारायण नायक के अनुसार सोनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में 9,000 कफ सिरप की बोतलें और दो वाहन जब्त किए हैं। तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी को पकडऩे के प्रयास जारी हैं। जब्त कफ सिरप की कीमत 18 लाख रुपये से अधिक है। इसका बाजार मूल्य लगभग 45 लाख रुपये है। पिछले आठ से नौ महीनों में आठ मामले दर्ज किए गए हैं। इसके परिणामस्वरूप लगभग 12,000 बोतलें जब्त की गई हैं।इनका कुल बाजार मूल्य लगभग 60 लाख रुपये है।