औरंगाबाद (बिहार)। अवैध ढंग से संचालित प्राइवेट अस्पताल को सील किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने फीगंज में संचालित निजी अस्पताल पर की। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई।

यह है मामला

पुलिस को जानकारी मिली कि एक निजी अस्पताल में बच्चे की खरीद बिक्री हो रही है। इसके चलते पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल में चार बच्चों का इलाज चल रहा था। चारों के अभिभावकों को बुलाया गया। सूचना सही नहीं मिली। प्राथमिक उपचार कर चारों बच्चों को सदर अस्पताल, औरंगबाद भेज दिया गया। अस्पताल के कागजात का सत्यापन किया गया। आवश्यक कागजात नहीं रहने के कारण अस्पताल को सील कर दिया।

इस मामले मे दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। रफीगंज बाजार में संचालित बच्चा अस्पताल नामक क्लीनिक का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के संबंध में सूचना मिली। निरीक्षण में पाया गया कि चार नवजात बच्चे भर्ती हैं। इसका संचालन रणविजय कुमार द्वारा किया जा रहा है। संचालक से क्लीनिक के निबंधन संबंधी दस्तावेजों की मांग की गई। कागजात नहीं देने पर अस्पताल को सील कर दिया है।