प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर मिली भारी गड़बड़ी

गगरेट (हिमाचल प्रदेश)। प्राइवेट अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान भारी गड़बड़ी पाई गई हैं। इसके चलते अस्पताल संचालक को नोटिस सौंपा गया है।

यह है मामला

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने पर गगरेट के कलोह में स्थित एक निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। अस्पताल में कई अनियमितताएं पाई गई। टीम ने पाया कि उक्त निजी अस्पताल व मेडिकल स्टोर में बड़े पैमाने पर पड़ोसी राज्य पंजाब से दवाइयां खरीदी गई हैं और इनमें कई दवाओं की बिक्री का रिकॉर्ड मौजूद नहीं मिला। अस्पताल में टीबी और एचआईवी संक्रमित मरीजों की जांच के लिए उपयोग होने वाली किटें भी मिली, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था।

शिकायत में बताया गया था कि उक्त अस्पताल का लाइसैेस एक महिला चिकित्सक के नाम पर है, जबकि वहां पर इलाज कोई और करता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब उक्त अस्पताल की महिला डाक्टर से दवा संबंधी सवाल पूछे तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई।

अस्पताल में प्रयोगशाला के साथ-साथ मेडिकल स्टोर का भी संचालन मिला। स्टोर में कई ऐसी दवाएं भी पाई गई हैं, जोकि प्रतिबंधित श्रेणी में आती हैं और उनका रिकॉर्ड एच 1 रजिस्टर में रखना अनिवार्य है।

सीएमओ डा. संजीव वर्मा ने उक्त अस्पताल को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के अलावा बेची गईं दवाओं का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए 2 दिन का समय दिया है। विभाग द्वारा उक्त मामले की रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Related Posts

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

नवी मुंबई। अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए हैं। ये आयुर्वेदिक उत्पादों की बिक्री का ढोंग करने वाली पोंजी योजना चला रहे थे। अर्थवर्धन हेल्थ एंड वेल्थ…

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

रायपुर (छत्तीसगढ़)। लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ हुआ है। इससे पहले प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का मामला भी सामने आया था। अब बिना वैध लाइसेंस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 9 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
लाइसेंस बगैर कॉस्मेटिक उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़

नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 8 views
नशीली दवा तस्करी में दोषी को कोर्ट ने दी 20 साल की कैद

गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
गंजेपन से छुटकारा मिलेगा, दवा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 11 views
ब्रांडेड के नाम पर नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी

  • By Desk
  • November 18, 2026
  • 19 views
कफ सिरप फेंसिडिल की मछली के डिब्बों में छिपाकर तस्करी