कफ सिरप और इंजेक्शन की अवैध बिक्री में तीन लोग अरेस्ट

अम्बिकापुर। कफ सिरप और इंजेक्शन की अवैध बिक्री में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सरगुजा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तीन युवक भारी मात्रा मे अवैध कफ सिरप एवं नशीले इंजेक्शन बैग में रखकर मौलवी बांध तालाब मेड़ में ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने सूचना के तहत मौक़े पर दबिश दी और मौलवी बांध तालाब मेड़ में तीन लोगों को बैग के साथ पाया। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनकी घेराबंदी कर पकड़ लिया। तीनों आरोपियों ने अपने नाम अनिल गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी मायापुर, अम्बिकापुर और चंदन सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी महादेवगली बौरीपारा तथा अजीत सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी मायापुर अम्बिकापुर बताए।

आरोपियों के कब्जे से बैग की तलाशी लेने पर कुल 149 नग प्रतिबंधित नशीला कफ सिरप एवं कुल 200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। इनकी कीमत करीब 2 लाख 49000 बताई गई है। उक्त अवैध कफ सिरप एवं नशीले इंजेक्शन के संबंध में आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related Posts

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

सवाई माधोपुर (राजस्थान)। सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त की है। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने राजबाग इलाके में फर्म एसबी एसोसिएट पर…

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

प्रयागराज। दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। हाईकोर्ट ने 10 दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब की है। मामला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 6 views
सैंपल फेल मिलने पर फर्म से 2 लाख की नकली दवाएं जब्त

दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 7 views
दवा खरीद में अनियमितता के आरोपों पर HC सख्त, रिपोर्ट तलब

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

  • By Desk
  • November 22, 2026
  • 8 views
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई दवा से जगी उम्मीदें

अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 12 views
अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 15 views
फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 13 views
गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR