बच्चों में फैल रहा किडनी इन्फेक्शन, अब तक 3 की मौत

छिंदवाड़ा (मप्र)। बच्चों में फैल रहा किडनी इन्फेक्शन फैलने का मामला सामने आया है। अब तक कुल 3 बच्चों की मौत पिछले 15 दिनों में किडनी फेल होने से हो गई है। 9 बच्चों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने टीम को जांच के लिए बुलाया है। परिजनों का कहना है कि बच्चों को शुरूआत में हल्का बुखार और जुकाम की शिकायत हुई। निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान पेशाब की मात्रा कम होने और किडनी इन्फेक्शन की समस्या सामने आई है।

बच्चों की हालत बिगडऩे के बाद उन्हें नागपुर रेफर किया गया। यहां 5 साल 8 महीने के आदनान खान, 4 साल के हितांश सोनी और 2 साल की श्रेया यादव की मौत हो गई। अदनान ने 11 सितंबर जबकि हितांश ने 14 सितंबर को इलाज के दौरान दम तोड़ा। वहीं, श्रेया की मौत 16 सितंबर को हुई।

परासिया के डॉक्टर प्रवीण सोनी ने कहा कि बारिश का मौसम जाने वाला है। सर्दी की शुरूआत हो रही है। ये समय संक्रमण के लिए संवेदनशील होता है। इस दौरान बच्चों में वायरल बुखार और जुकाम आता है। लेकिन अचानक किडनी इन्फेक्शन होना गंभीर मामला है। जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह पता चलेगी। सर्वे टीम घर-घर जाकर सैंपल ले रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 10 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 9 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 16 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए