एमटीपी किट बेचने में फार्मासिस्ट को निलंबित किया

कैथल (हरियाणा)। एमटीपी किट बेचने में फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने वर्चुअल माध्यम से राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की बैठक की। प्रदेश में घटते लिंगानुपात पर बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान एक सरकारी फार्मासिस्ट के खिलाफ अवैध रूप से एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) किट बेचने की शिकायत सामने आई। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने सीएमओ से आरोपी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने के लिए भी कहा।

यह है मामला

बैठक के दौरान प्रदेश के 11 जिलों में घटते लिंगानुपात की रिपोर्ट भी तलब की गई। एसीएस सुधीर राजपाल ने कहा कि लिंगानुपात सुधारने के मामले में लापरवाही कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन जिलों के सीएमओ प्रदर्शन नहीं दिखाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन पर लगातार नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ अपने जिलों में सक्रिय रहें। फील्ड स्तर पर निगरानी को मजबूत करें। साथ ही मुख्यालय के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि वे जिलों को पूरा सहयोग दें।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 9 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक