नई दिल्ली। हेल्थ सप्लीमेंट बनाने वाली Dior Pharmaceuticals का लाइसेंस रद्द किया गया है। यह कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने की। पंजाब स्थित Dior Pharmaceuticals की न्यूट्रास्यूटिकल निर्माण यूनिट में कई गंभीर खामियां मिली थी। इसके बाद उसका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही फैक्ट्री को सभी तरह का उत्पादन और कारोबार रोकने का आदेश भी दिया है।

निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में साफ-सफाई से जुड़े जरूरी मानकों का पालन नहीं पाया गया। जांच टीम को उत्पादन कार्य में गंभीर लापरवाही मिली हैं। यही कारण है कि न्यूट्रास्यूटिकल निर्माण यूनिट का लाइसेंस रद्द कर दिया है। कंपनी को निर्देश दिया है कि सभी कमियां दूर होने पर सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी पर ही उत्पादन हो।