अजमेर (राजस्थान)। फार्मासिस्ट के बिना चल रहे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल किया गया है। वैशाली नगर की मानसरोवर कॉलोनी में संचालित दवा इंडिया हेल्थ मार्ट मेडिकल स्टोर पर यह कार्रवाई की गई। यहां सामान्य दवाइयों के साथ शेड्यूल एच-वन की दवाइयां भी बेची जा रही थी।
यह है मामला
शिकायत मिलने पर औषधि नियंत्रण अधिकारी सुभाषचंद्र मुटनेजा ने रेंडम जांच करवाई। जांच में सामने आया कि मानसरोवर कॉलोनी में संचालित दवा इंडिया हेल्थ मार्ट मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट दवाएं बेची जा रही हैं। शिकायत के बाद डीआई मोनिका जाग्रत को जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान रोहित सैन ने बताया कि संजय पिछले एक साल से यहां काम ही नहीं कर रहा है।
बिल कंप्यूटर से जारी किए जा रहे थे, लेकिन किसी बिल पर हस्ताक्षर नहीं थे। बिल क्रमांक वार भी नहीं थे। शेड्यूल एच-वन की दवाइयां स्टाफ द्वारा बेची जा रही थीं। एक्सपायरी दवाइयों का कोई स्टॉक रिकॉर्ड नहीं मिला। साथ ही अवधि पार दवाइयों पर कोई लेबल भी नहीं था।










