सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप से महिला जीएनएम की ड्यूटी रहती थी। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से बड़े पैमाने पर महिला जीएनएम के तबादले हुए हैं। नई पोस्टिंग में पुरुष जीएनएम की संख्या अधिक होने से व्यवस्था बदल गई है। अब प्रसूता वार्ड, महिला वार्ड में पुरुष जीएनएम की भी ड्यूटी लगाई जा रही है। इससे अस्पताल प्रशासन के सामने रोस्टर निर्धारण की चुनौती खड़ी हो गई है।

यह है मामला

सदर अस्पताल की एक साथ 56 महिला जीएनएम का तबादला कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर अस्पताल में कुल 97 जीएनएम की नई पोस्टिंग की गई है। इनमें 92 पुरुष और मात्र पांच महिला जीएनएम शामिल हैं। इनमें से अब तक 86 जीएनएम ने ज्वाइन कर लिया है। ज्वाइन करने वालों में मात्र तीन महिला जीएनएम हैं।

पहले से अस्पताल में करीब 35 महिला जीएनएम कार्यरत हैं। नई व्यवस्था के बाद उपलब्ध महिला और पुरुष जीएनएम के आधार पर सभी वार्डों का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। अस्पताल में सबसे अधिक चुनौती महिला मरीजों से जुड़े विभागों में सामने आ रही है। प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम, सीजेरियन ऑपरेशन थिएटर, और इमरजेंसी वार्ड में पहले महिला जीएनएम की पर्याप्त तैनाती रहती थी।

अब इन विभागों में भी पुरुष जीएनएम की ड्यूटी लगानी पड़ रही है। खासकर प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को पुरुष जीएनएम के सामने अपनी परेशानी बताने में झिझक होती है। कई बार महिलाएं अपनी स्वास्थ्य संबंधी निजी समस्याएं खुलकर नहीं बता पाती हैं।

महिला और पुरुष जीएनएम के असंतुलित अनुपात के कारण अस्पताल प्रशासन को रोस्टर तैयार करने में परेशानी हो रही है। अस्पताल में 24 घंटे प्रसव, ऑपरेशन और इमरजेंसी सेवाएं संचालित होती हैं। ऐसे में प्रत्येक शिफ्ट में पर्याप्त कर्मियों की तैनाती जरूरी है। दूसरी ओर महिला मरीजों से जुड़े संवेदनशील विभागों में महिला जीएनएम की उपलब्धता भी सुनिश्चित करनी है। सीमित महिला कर्मियों के बीच सभी वार्डों की जरूरत पूरी करना आसान नहीं है। यही वजह है कि कई जगह पुरुष जीएनएम को भी जिम्मेदारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग ने नवनियुक्त जीएनएम को 30 नवंबर तक योगदान करने का समय दिया है। अस्पताल प्रबंधन को उम्मीद है कि सभी कर्मियों के योगदान के बाद ड्यूटी का रोस्टर व्यवस्थित करने में सहूलियत होगी।

Related Posts

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

इलाहाबाद (यूपी)। नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति को स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते। इस बारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि…

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 2 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना