नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

इलाहाबाद (यूपी)। नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति को स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते। इस बारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि विशिष्ट वैधानिक अधिकार के बिना निवारक सील लगाना संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है।

यह है मामला

यह विवाद आगरा के जगदीशपुरा पुलिस स्टेशन में दर्ज केस से उत्पन्न हुआ है। अभियोजन पक्ष के अनुसार पुलिस की छापेमारी के दौरान परिसर से अवैध नशीली दवा व मशीने आदि बरामद की गई। अधिकारियों ने अंदर मिले उपकरणों सहित संपत्ति को सील कर दिया। पायल शर्मा ने परिसर को छुड़ाने के लिए अदालत का रुख किया। उनके वकील ने तर्क दिया कि एफआईआर में उनका नाम नहीं है। न ही उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। वह संपत्ति की स्वीकृेत मालिक हैं।

इसके बावजूद, परिसर दो साल से अधिक समय तक सील रहा। आगरा के विशेष न्यायाधीश ने उनकी रिहाई की अर्जी खारिज कर दी। यह कहते हुए कि भविष्य में संपत्ति का दुरुपयोग हो सकता है। इस आदेश को चुनौती देते हुए उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया। कोर्ट ने इस बात को जांचा कि क्या अधिकारियों को अचल संपत्ति को अनिश्चितकाल तक सील रखने का अधिकार है। इसमें पाया कि राज्य के वकील किसी भी ऐसे वैधानिक प्रावधान का हवाला नहीं दे सके। जो केवल अपराध की पुनरावृत्ति की संभावना के आधार पर अनिश्चित काल के लिए सील लगाने की अनुमति देता हो।

Related Posts

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

नई दिल्ली। नशीली दवा की अवैध सप्लाई के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार…

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

नई दिल्ली। वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा सामने आया है। अमेरिका के एफडीए ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। डायबिटीज और मोटापा कम करने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 1 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी