मैनकाइंड फार्मा ने चीन की इस फर्म के साथ मिलाया हाथ

मुंबई। मैनकाइंड फार्मा ने चीन की बायोफार्मा फर्म इनोवेंट बायोलॉजिक्स के साथ भागीदारी की घोषणा की है। मैनकाइंड फार्मा भारत में अपना ऑन्कोलॉजी पोर्टफोलियो तैयार करने की तैयारी में है। इस साझेदारी के तहत कंपनी भारतीय बाजार में आधुनिक पीडी-1 इम्यूनोथेरेपी, सिंटिलिमैब का विशेष रूप से लाइसेंस हासिल करेगी और इनका व्यवसाय करेगी।

गौरतलब है कि भारतीय ऑन्कोलॉजी बाजार करीब 8,000 करोड़ रुपये का है। मैनकाइंड पहली बार किसी चीनी फर्म के साथ नए बायोलॉजिक्स के लिए साझेदारी कर रही है।

इसके तहत मैनकाइंड फार्मा को भारत में सिंटिलिमैब के पंजीकरण, आयात, विपणन, बिक्री और वितरण का विशेष अधिकार मिलेगा। मैनकाइंड के अनुसार इनोवेंट को विनियामक और वाणिज्यिक संबंधित भुगतान अग्रिम तौर पर प्राप्त करने का अधिकार होगा। फार्मा के वरिष्ठ अध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) अतीश मजूमदार ने कहा कि यह नवीनतम थेरेपी भारतीय बाजार में पेश कर हम रोगियों के परिणामों में सुधार लाने और ऑन्कोलॉजी में अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैनकाइंड फार्मा इस साझेदारी में अपनी व्यापक फार्मास्युटिकल विशेषज्ञता और व्यापक वितरण नेटवर्क का इस्तेमाल करेगी।

चीन में टीवाईवीआईटी (सिंटिलिमैब इंजेक्शन) के रूप में बेची जाने वाली सिंटिलिमैब इनोवेंट और इलाई लिली द्वारा मिलकर बनाई गई पीडी-1 इम्यूनोग्लोबूलिन जी4 मोनोक्लोनल एंटीबॉडी है। इनोवेंट का दावा है कि इस दवा ने चीन में आठ स्वीकृत संकेतों के साथ कई प्रमुख कैंसर प्रकारों में प्रभावकारिता और सुरक्षा का प्रदर्शन किया है। इनमें नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर, लीवर कैंसर, गैस्ट्रिक कैंसर, एसोफैजियल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर और हॉजकिन लिंफोमा शामिल हैं।

 

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 5 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत