चैरिटेबल अस्पताल में गर्भपात की सूचना पर रेड, प्रतिबंधित दवा जब्त

हांसी, हिसार (हरियाणा)। चैरिटेबल अस्पताल में गर्भपात की सूचना पर रेड कर प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय पीएनडीटी टीम को अस्पताल में युवती के गर्भपात की सूचना मिली। सूचना के तहत टीम ने विश्वकर्मा चौक के पास श्री श्याम चैरिटेबल आई एंड जनरल अस्पताल में रेड की। इस दौरान वहां एक युवती उपचाराधीन मिली। इंचार्ज डॉ. प्रभुदयाल के नेतृत्व में टीम ने युवती की रिपोर्ट जांची तो गर्भपात जैसा कोई मामला नहीं मिला। लेकिन, अस्पताल में 1530 प्रतिबंधित गोलियां मिलीं।

वहीं युवती का मेडिकल रिकॉर्ड व जांच की रिपोर्ट मंगवाई गई। टीम ने जांच में पाया कि युवती को अनियमित मासिक धर्म था। इसके चलते उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। गर्भपात जैसा कोई मामला न मिलने पर टीम रात साढ़े तीन बजे वहां से लौट गई।

जांच के दौरान टीम को अस्पताल में संचालक चिकित्सक के केबिन में प्रतिबंधित दवा ट्रामाडॉल की 1530 गोलियां मिलीं। अस्पताल में मेडिकल स्टोर होने के बावजूद केबिन में दवा मिलने पर टीम ने चिकित्सक से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। जांच के दौरान वहां गोलियों का कोई बिल व रिकॉर्ड नहीं मिला। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि दवा कंट्रोलर ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 2 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 4 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी