कोडीन कफ सिरप कांड का फरार मास्टरमाइंड हरियाणा से पकड़ा गया

कानपुर (उप्र)। कोडीन कफ सिरप कांड का फरार मास्टरमाइंड हरियाणा से पकड़ा गया है। सिरप की अवैध खरीद-बिक्री कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दवा व्यापारी विनोद अग्रवाल को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पिछले 75 दिनों से फरार चल रहा था। तकनीकी निगरानी के चलते उसकी एक भूल ने ठिकाना बता दिया।

यह है मामला

मामला नवंबर 2025 में सामने आया था। औषधि प्रशासन ने कानपुर की दवा मार्केट में अग्रवाल ब्रदर्स के प्रतिष्ठानों पर रेड की। इसमें करोड़ों रुपये के कफ सिरप, ट्रामाडोल टैबलेट्स और एक्सपायरी दवाएं जब्त की। इन दवाओं का इस्तेमाल नशे के लिए बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान विनोद अग्रवाल और उनके बेटे शिवम अग्रवाल मौके से फरार हो गए। इसके बाद कलेक्टरगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

75 दिनों में बदले 8 ठिकाने

फरारी के दौरान आरोपी विनोद अग्रवाल ने काफी सतर्कता बरती। उसने मोबाइल और लैपटॉप को स्विच ऑफ रखा। इससे लोकेशन ट्रैक करना मुश्किल हो रहा था। 75 दिनों में उसने पांच राज्यों के आठ शहरों में ठिकाने बदले। कुछ समय कानपुर में रिश्तेदारों और साझेदारों के यहां छिपा रहा। पुलिस की बढ़ती घेराबंदी के कारण अन्य राज्यों में शिफ्ट हो गया।

वाईफाई से व्हाट्सएप लॉगिन से फंसा

उसने बात करने के लिए नारनौल में किसी शरणदाता के घर वाई-फाई से व्हाट्सएप पर लॉगिन कर लिया। इस चूक से सर्विलांस टीम को आईपी एड्रेस के जरिए उसका ठिकाना पता चला।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया। ऑपरेशन चलाकर आरोपी विनोद अग्रवाल को दबोच लिया। आरोपी को महेंद्रगढ़ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया है। पुलिस अब आरोपी की संपत्ति जब्ती और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए