नकली कॉस्मेटिक्स पैकिंग मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी

नई दिल्ली। नकली कॉस्मेटिक्स पैकिंग मटेरियल बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी गई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में यह कार्रवाई की। फैक्ट्री में ब्रांडेड कास्मेटिक्स और फार्मास्युटिकल उत्पाद की खाली ट्यूब बनाई जाती थी। छापेमारी के दौरान आधुनिक मशीनों के अलावा नकली पैकिंग मटेरियल बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान यूपी, लखनऊ के सैयद फिरोज हसन के रूप में हुई है। आरोपित दिल्ली के सदर बाजार में कास्मेटिक उत्पाद की दुकान चलाता है। आरोपी ने अपने सहयोगी श्रीराम से नकली क्लोबेटामिल-जी क्रीम खरीदी। इसे सदर बाजार में सप्लाई किया थ।

नकली कॉस्मेटिक्स पैकिंग मटेरियल

उपायुक्त आदित्य गौतम के मुताबिक, बीते वर्ष एक एफआइआर दर्ज की गई थी। इस मामले में श्रीराम, गौरव भगत, प्रमोद कुमार गुप्ता, राहुल अग्रवाल और अनिल रावत को गिरफ्तार किया गया था। छानबीन के दौरान टीम ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-3 स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारा। यहां बेटनोवेट-सी, फेयर एंड लवली, सहित कई ब्रांड्स की नकली खाली ट्यूब बनाई जा रही थीं।

जांच में पता चला कि फैक्ट्री का मालिक फिलहाल वियतनाम में है। अभी फैक्ट्री का संचालन आरोपित प्रमोद कुमार गुप्ता कर रहा है। खाली ट्यूब दिल्ली के बिजवासन स्थित एक फिलिंग यूनिट को सप्लाई की जा रही थीं। पुलिस ने फैक्ट्री से ट्यूब बनाने वाली दो बाडी मेकर मशीनें, खाली ट्यूब का जखीरा बरामद किया हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए