औषधि विभाग की रेड, बिना लाइसेंस के चलता मिला मेडिकल स्टोर

मुरादाबाद। औषधि विभाग की छापेमारी में एक मेडिकल स्टोर को बिना लाइसेंस के चलते पाया गया। यह कार्रवाई आशियाना स्थित अस्पताल परिसर मेें बने मेडिकल स्टोर पर की गई। टीम ने यहां से दवाओं के सैंपल लेकर करीब ढाई लाख की दवाएं जब्त कर लीं हैं।

यह है मामला

औषधि प्रशासन की टीम ने शासन के निर्देश पर आशियाना स्थित अस्पताल परिसर के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। रेड के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। मेडिकल स्टोर संचालक मो. अकरम से लाइसेंस मांगा तो वह इसे नहीं दिखा पाया।

टीम में शामिल मुरादाबाद की औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा और संभल के औषधि निरीक्षक जयेंद्र कुमार ने दवाओं के चार सैंपल लिए। इसके अलावा, अवैध रूप से रखी ढाई लाख रुपये कीमत की दवाएं जब्त की गईं हैं। जांच में सामने आया कि मो. अकरम मेडिकल स्टोर में नर्सिंग होम का संचालन भी कर रहा था। निरीक्षक उर्मिला वर्मा के अनुसार नर्सिंग होम के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से कार्रवाई की गई है। इस मामले में औषधि प्रशासन विभाग कोर्ट में केस दर्ज करेगा।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 19 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई