मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 14 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी

औरंगाबाद। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर 14 तरह की दवाओं की बिक्री रोकी गई है। यह कार्रवाई दाउद नगर भखरूआं मोड़ के पास संचालित मेडिसिन सेंटर नामक स्टोर पर की गई।

यह है मामला

औषधि नियंत्रक ने बताया कि उन्हें नकली दवाओं की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप लगाया गया था कि मेडिसिन सेंटर में संचालक बैद्यनाथ प्रसाद मरीजों को अधिक कीमत पर नकली दवा बेचते हंै। इस शिकायत के चलते औरंगाबाद के सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य, औषधि निरीक्षक संजय कुमार और औषधि निरीक्षक हरेराम सिंह ने जांच की।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक 14 तरह की दवाओं की खरीद व बिक्री से संबंधित कागजात नहीं दिखा पाया। इस कारण इन 14 प्रकार की दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। इनके अलावा चार तरह की संदिग्ध दवाएं भी मिली और इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

सहायक औषधि नियंत्रक अशोक कुमार आर्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। दुकान पर फार्मासिस्ट भी अनुपस्थित मिला, जिस कारण दवा दुकान में संचालित होने वाला रजिस्टर भी नहीं पाया गया। इस बारे में दवा विक्रेता से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन