नशीली दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का मालिक अरेस्ट

हरिद्वार। नशीली दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर का मालिक को अरेस्ट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने नशीली दवाइयों, इंजेक्शन की खेप और नगदी के साथ मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ड्रग्स विभाग और कोतवाली ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

यह है मामला

नशे पर रोक के लिए ड्रग्स विभाग व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय में इमामबाड़ा चौक के पास रजत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रजत बब्बर को पुलिस हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों व नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं।

इनमें अल्ट्रा बेन इंजेक्शन- 03, अल्ट्रा जस्ट टैबलेट- 38, लिजेसिक इंजेक्शन- 5, एक्सप्राम प्लस- 10, कफ सिरप कोडिंग सल्फेट- 02 शामिल हैं। नशीली दवाओं के अलावा 4200 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में केस दर्ज किया गया है और फिलहाल कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 10 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 9 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 11 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 19 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़