नशीली दवा व प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी का भंडाफोड़

नई दिल्ली। नशीली दवा व प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। मेहरम नगर से संचालित अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरोह के संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 83,090 नशीली दवाओं की गोलियां और प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट के 26 हजार पैकेट बरामद किए हैं। यह गिरोह दुबई से संचालित हो रहा था और वाट्सएप से व्यवसाय किया जा रहा था।

यह है मामला

पुलिस को मेहरम नगर और महिपालपुर क्षेत्रों में कुछ कूरियर सर्विस आपरेटर के नशीली दवाओं और विदेशी सिगरेट की तस्करी में शामिल होने का पता चला। गुप्त सूत्रों की मदद से मेहरम नगर में छापेमारी की गई। इस दौरान आरोपित संजय कुमार को परिसर से बाहर निकलते समय पकड़ लिया।

तलाशी में गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ। पूछे जाने पर उसके पास कोई लाइसेंस या मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिला। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित 66,600 एल्प्राजोलम गोलियां और 16,490 ज़ोलपिडेम गोलियां और 26 हजार पैकेट विदेशी सिगरेट मिले। इनमेेंं रिच मांड, बिजनेस रायल्स, प्लेटिनम सेवन, और मैनचेस्टर यूके शामिल हैं। सिगरेट के पैकेटों पर अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी या एमआरपी अंकित नहीं था।
मसालों व कपड़ों की आड़ में काला धंधा

बताया गया है कि दिल्ली में संजय कुमार अपने भाई प्रमोद पांडे और सहयोगी जोगिंदर के साथ मिलकर मेहरम नगर में एक अंतरराष्ट्रीय कार्गो और कूरियर सर्विस चला रहा था। इसकी आड़ में यह गैरकानूनी कारोबार भी चला रहा था। प्रमोद इसे दुबई से आपरेट करता है, वह ज़ांगी और वाट्सएप के जरिए निर्देश देता था। ये लोग गुप्त स्थानों पर प्रतिबंधित सामान की डिलीवरी करते थे और इसे मसालों व कपड़ों की पैकिंग में छिपाकर विदेश भेजते थे। मसालों और कपड़ों की आड़ में इन प्रतिबंधित वस्तुओं को भारत से दुबई, आस्ट्रेलिया और अमेरिका तक एयर कार्गो के जरिए भेजते थे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन