मेडिकल स्टोर पर रेड, लाइसेंस नहीं मिलने पर किया सील

बदायूं। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई और लाइसेंस नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई उघैती थाना क्षेत्र के गांव सरह बघौली में औषधि निरीक्षक लवकुश कुमार ने टीम के साथ एक मेडिकल स्टोर पर की।

यह है मामला

औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद पुलिस टीम के साथ गांव सराह बघौली पहुंचे। उन्होंने यहां आर्यन मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। संचालक से लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सका। टीम ने दवाओं के साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मेडिकल स्टोर

दवा निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने बताया कि आकाश नामक व्यक्ति मेडिकल स्टोर का संचालक है। उसके पास डीफार्मा की डिग्री मिली है लेकिन स्टोर चलाने के लिए लाइसेंस नहीं मिला। उसने विभाग में कभी कोई आवेदन भी नहीं किया था। इसके चलते मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

Related Posts

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत