दवा कारोबारी की फर्म पर छापेमारी, सैंपल लिया

कानपुर (उप्र)। दवा कारोबारी की फर्म पर छापेमारी का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई नारकोटिक्स विभाग ने जिंग लाइफ केयर नाम से चल रही फर्म पर की। असहनीय दर्द की दवा का नशे के लिए हो रहे दुरुपयोग के मामले में छापेमारी की गई है।

यह है मामला

हिमाचल से आई नारकोटिक्स की टीम ने बर्रा पुलिस को साथ लेकर हेमंत विहार बर्रा निवासी दवा के थोक व्यापारी नितिन अग्निहोत्री की जिंग लाइफ केयर नाम से फर्म पर रेड की। ड्रग इंस्पेक्टर रेखा सचान ने बताया कि हिमाचल की दवा फैक्टरी में बनने वाली एक दवा जो असहनीय दर्द में काम आती है, उस का नशे के लिए दुरुपयोग हो रहा था।
जांच में पता चला कि यह दवा बर्रा के थोक व्यापारी नितिन अग्निहोत्री की फर्म से खरीदी गई थी।

बताया गया कि आरोपी व्यापारी ने जोधपुर की केसरफार्मा कंपनी को 20 लाख टेबलेट बेच दी है, जिसका रिकॉर्ड भी व्यापारी ने उपलब्ध कराया। छह घंटे की जांच के बाद टीम कागजात लेकर हिमाचल के लिए रवाना हो गई। रेखा सचान ने बताया कि मौके से दो दवाओं के सैंपल भी लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 9 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 17 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 23 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 21 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश