वायरल फीवर चिकनगुनिया की दवा ईजाद, जल्द होगा ट्रायल

रुडक़ी (उत्तराखंड)। वायरल फीवर चिकनगुनिया की दवा ईजाद कर ली गई है। इसका ट्रायल जल्द ही किया जाएगा। यह दावा आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों ने किया है।

बता दें कि चिकनगुनिया की अब तक कोई दवा नहीं है लेकिन आईआईटी रुडक़ी के वैज्ञानिकों ने इसके लिए दवा की खोज कर ली है। शोधकर्ताओं का कहना है कि एचआईवी की दवा इवाविरेंज से चिकनगुनिया के वायरस को रेप्लीकेट करने से रोका जा सकता है। इस संबंध में जो लैब टेस्ट किए गए हैं, उसमें इसका अच्छा असर देखा गया है। यह स्टडी इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के सहयोग से की गई है। शोध के दौरान लैब में जब चिकनगुनिया से पीडि़त चूहे में यह दवा दी गई तो वायरस का लेवल तेजी से कम हो गया।

नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्ने डिजीज कंट्रोल के अनुसार हर साल लाखों लोगों को यह वायरल बीमारी होती है। आज तक इस बीमारी के लिए कोई एंटी-वायरल दवा तैयार नहीं हुई है। अब इस नई खोज से चिकनगुनिया को खत्म करने की नई उम्मीद जगी है।

रिसर्च में यह भी पाया गया कि इवाविरेंज नाम की दवा सिंडबिस वायरस के रेप्लीकेशन को भी रोक देता है। सिंडबिस वायरस भी चिकनगुनिया वायरस के कुल का ही वायरस है। अगर इंसान पर इसका ट्रायल सफल हो गया तो इससे चिकनगुनिया को जल्दी ही खत्म किया जा सकेगा।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी