प्राइवेट अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग की रेड, किया सील

रेवाड़ी (हरियाणा)। प्राइवेट अस्पताल पर सीएम फ्लाइंग ने छापेमारी कर उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई पातुहेड़ा गांव में बिना डॉक्टर के ही चल रहे अस्पताल पर की गई है।

यह है मामला

सीएम फ्लाइंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर पातुहेड़ा गांव में निजी अस्पताल पर रेड की। इस अस्पताल में मरीजों का इलाज कोई डॉक्टर नहीं करता था और फार्मासिस्ट के भरोसे ही मरीज भर्ती थे। इसके चलते अस्पताल को सील कर दिया गया है। बताया गया कि अस्पताल संचालक को 15 दिनों में दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया है। अगर वह दस्तावेज पेश नहीं कर पाया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

सूचना मिली थी पातुहेड़ा औद्योगिक एरिया में आरके के नाम से बिना चिकित्सक एक अस्पताल चल रहा है। एक फार्मासिस्ट बिशनपुर निवासी रविंद्र ही मरीजों का इलाज करता है। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग के एएसआई मनोज ने सिविल अस्पताल के डॉ. अभिषेक राव, जिला औषधी नियंत्रक रजनीश कुमार और कसोला पुलिस के साथ छापेमारी की।

मौके पर अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला। पता चला कि फार्मेसी चलाने वाला रविंद्र ही मरीजों का इलाज भी करता है। अस्पताल में टेस्ट कराने से लेकर एक्स-रे तक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रविंद्र से अस्पताल चलाने संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल को सील कर दिया।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 7 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 15 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश