Natco Pharma ने लॉन्च की नई ओरल सस्पेंशन टैबलेट

मुंबई। Natco Pharma ने अपनी दवा को लेकर बड़ा एलान किया है। कंपनी ने फेफड़ों की धमनी के हाई ब्लड प्रेशर के इलाज के लिए ओरल सस्पेंशन टेबलेट्स लॉन्च करने की घोषणा की है। उसने बोसेंटन टेबलेट्स फॉर ओरल सस्पेंशन (TFOS), 32mg लॉन्च किया है। ये दवा Actelion Pharmaceuticals US Inc. के ट्रैकलीयर का जेनेरिक एडिशन है। इस प्रोडक्ट के लिए Natco की मार्केटिंग पार्टनर लुपिन लिमिटेड है।

कंपनी ने कहा कि इस प्रोडक्ट के लिए फर्स्ट-टू-फाइल यानी पहला आवेदन दायर करने का दर्जा रखती है। इसे 180 दिन की जेनेरिक दवा विशिष्टता प्राप्त होगी। बोसेंटन टेबलेट्स का इस्तेमाल WHO समूह 1 के तहत 3 साल और उससे अधिक उम्र के बाल रोगियों में आइडियोपैथिक या जन्मजात PAH के इलाज के लिए किया जाता है।
यह दवा फेफड़ों की रक्त वाहिका प्रतिरोध को कम कर व्यायाम क्षमता में सुधार लाने में मदद करती है। इस दवा की संयुक्त राज्य अमेरिका में जून 2025 तक के 12 महीनों में अनुमानित बिक्री लगभग 10 करोड़ डॉलर है।

कैसे रहे कारोबारी नतीजे

Natco Pharma ने पिछले सप्ताह अपनी पहली तिमाही की आय रिपोर्ट जारी की। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा ₹480 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹668.5 करोड़ से कम है। कंपनी की आमदनी 2.5% गिरकर ₹1,329 करोड़ रह गई। उसका EBITDA 32% गिरकर ₹519 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹ 764.9 करोड़ था। इसके अलावा, ऑपरेटिंग मार्जिन पिछले साल की समान अवधि के 56.1% से घटकर 39% हो गया है।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 11 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 9 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 10 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 8 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 15 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 14 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस