देहरादून (उत्तराखंड)। निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। जांच के बाद डॉक्टरों का रजिस्ट्रेशन दो माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने यह कार्रवाई की। निजी अस्पताल की लापरवाही पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला के पति की शिकायत के बाद ये कार्रवाई हुई है.
यह है मामला
मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही बरतने के चलते 10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अस्पताल में दो डॉक्टरों का 2 महीने के लिए रजिस्ट्रेशन निरस्त किया है। इस बाध्यता के चलते दोनों डॉक्टर किसी भी अस्पताल या नर्सिंग होम में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने यह कार्रवाई की है।
आरोपी अस्पताल में बिंदेश्वरी देवी नामक महिला की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। महिला के पति कर्नल अमित कुमार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल से इसकी शिकायत की थी। काउंसिल की अनुशासन समिति ने इस मामले की जांच की। इसके बाद मरीज की मौत पर लापरवाही सामने आई थी।
परिषद में अस्पताल को 10 लख रुपए की प्रतिपूर्ति दिए जाने को कहा है। इसके अलावा अस्पताल में तैनात दो डॉक्टरों का 2 महीने के लिए रजिस्ट्रेशन निरस्त किया गया है।










