कालाजार बीमारी के इलाज में कारगर सिद्ध होगी नई दवा

वाराणसी। कालाजार बीमारी के लिए नई दवा खोज ली गई है। यह नई दवा कालाजार के इलाज में कारगर सिद्ध होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के शोधकर्ताओं ने आईआईटी गुवाहाटी के साथ मिलकर डुअल-टारगेट लिपोसोमल दवाएं विकसित की हैं। यह दवाएं इस घातक और उपेक्षित उष्ण कटिबंधीय रोग के इलाज को पूरी तरह से बदल सकती हैं। इस अनुसंधान का नेतृत्व आईआईटी (बीएचयू) के जैव रासायनिक अभियांत्रिकी के प्रो. विकास कुमार दुबे और आईआईटी गुवाहाटी से संबद्ध प्रो. शंकर प्रसाद कन्नौजिया ने किया।

शोधकर्ताओं के डिजाइन किए दो सिंथेटिक यौगिक, दो प्रमुख एंजाइमों, आयरन सुपर ऑक्साइड डिस्म्यूटेज ए और ट्रायपेनोथायोन रिडक्टेज को रोकने में सक्षम हैं। इन यौगिकों की विशेषता यह है कि ये परजीवी पर दो मोर्चों से एक साथ वार करते हैं और इससे इलाज की सफलता की संभावना बढ़ जाती है। दवा प्रतिरोध के खतरे में उल्लेखनीय कमी आती है।

प्रमुख शोधार्थी छात्र कुशल बोरा ने बताया कि इन दोनों एंजाइमों को एक साथ लक्षित करना परजीवी पर वार करने जैसा है। इसकी एक और विशेषता यह है कि इन यौगिकों को पॉलीमर आधारित लिपोसोम के जरिए संलग्न किया गया है। यह अत्याधुनिक दवा वितरण प्रणाली है, जो लक्षित उपचार और नियंत्रित दवा मुक्त करने की क्षमता प्रदान करती है। इससे दवा की प्रभावशीलता में वृद्धि हुई है. साथ ही यह स्वस्थ कोशिकाओं पर इसके हानिकारक प्रभाव को भी कम करती है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 14 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर