डिप्रेशन का इलाज अब दवा के बजाए आटोमेटिक मशीन से होगा

प्रयागराज (उप्र)। डिप्रेशन का इलाज अब दवा के बजाए आटोमेटिक मशीन से किया जाएगा। एसआरएन अस्पताल में मानसिक व न्यूरो से संबंधित जटिल बीमारियों के इलाज की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल की पीएमएसएसवाई बिल्डिंग के न्यूरो विभाग में रिस्पेक्टिव ट्रांसक्रेनियल मैगनेटिक स्टीम्यूलेशन (आरटीएमएस) मशीन स्थापित की गई है।

इस अत्याधुनिक मशीन से इलाज की सुविधा शुरू होने से मरीजों को बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अभी तक यह सुविधा प्रयागराज मंडल के किसी सरकारी व निजी अस्पताल में नहीं थी। न्यूरोलॉजी विभाग में आयोजित कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने आरटीएमएस मशीन की उपयोगिता के बारे में बताया। केजीएमयू लखनऊ में मानसिक रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुजीत कुमार कर ने बताया कि यह नॉन-इनवेसिव तकनीक है, जो अवसाद, ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, स्कीज़ोफ्रेनिया, न्यूरोपैथिक दर्द, माइग्रेन, स्ट्रोक और न्यूरोलॉजिकल विकारों के उपचार में अधिक प्रभावी है।

न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश कुमार सोनकर ने कहा कि दवाएं जब प्रभावकारी साबित नहीं होंगी तब आरटीएमएस के जरिए थेरेपी दी जाएगी। मानसिक रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने बताया कि अभी मानसिक और न्यूरो दोनों विभाग इस मशीन का उपयोग करेंगे। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 4 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 13 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर