एचआईवी की नई दवा लोगों को तत्काल उपलब्ध हो : WHO

नई दिल्ली। एचआईवी की नई दवा लोगों को तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि इंजेक्शन के ज़रिए दी जाने वाली लेनाकापाविर दवा बेहद प्रभावी है। यह लम्बे समय तक असर करने वाली एंटीरेट्रोवायरल दवा है।

यह दवा रोज़ाना खाई जाने वाली गोलियों और अन्य अल्पकालिक उपायों का एक बेहतर विकल्प मानी जा रही है। के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा कि एचआईवी का उपचार करने वाली वैक्सीन अभी दूर की बात है, लेकिन लेनाकापाविर इस कड़ी में अगली सबसे बड़ी उम्मीद है।

यह लम्बी अवधि तक असर करने वाली एंटीरेट्रोवायरल दवा है। यह परीक्षणों मे संक्रमण के जोखिम वाले लोगों को पूरी तरह सुरक्षित रखने में कारगर साबित हुई है। एड्स से बचाव के प्रयास दुनिया भर में धीमे पड़ रहे हैं। ऐसे में इंजेक्शन के ज़रिए दी जाने वाली इस दवा को, WHO का समर्थन बहुत अहम है। स्वास्थ्य एजेंसी चाहती है कि लोगों को यह इंजेक्शन, उनके घर के पास ही आसानी से मिल सके।

WHO ने सलाह दी है कि जटिल और महंगे तरीक़ों के बजाय सरल जाँच किट का इस्तेमाल किया जाए। इससे संक्रमण की पहचान आसान हो सकेगी। हालांकि, अभी चिकित्सा परीक्षण से बाहर, इस इंजेक्शन तक लोगों की पहुँच सीमित है। ऐसे में सरकारों, दानदाताओं से इसे तुरन्त अपने एड्स रोकथाम कार्यक्रमों में शामिल करने का आग्रह किया है।

Related Posts

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तसकरी में दो अरेस्ट किए

सीतामढ़ी/सोनबरसा (बिहार)। नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन के जवानों ने…

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

भोपाल (मध्यप्रदेश)। प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तसकरी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तसकरी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते