प्राइवेट अस्पताल पर रेड कर 12वीं पास को इलाज करते पकड़ा

आगरा (उप्र)। प्राइवेट अस्पताल पर रेड कर 12वीं पास को इलाज करते पकड़ा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फतेहाबाद के निबोहरा में 12वीं पास फर्जी डाक्टर को इलाज करते हुए पकड़ा। उसके अवैध क्लीनिक में दवाएं, सर्जिकल सामान और मेडिकल वेस्ट भी मिला। अवैध क्लीनिक को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अस्पताल की चाबी पुलिस को सुपुर्द कर दी है।

यह है मामला

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध रूप से इलाज करने की शिकायत मिली थी। इसके चलते अपंजीकृत सेल के नोडल प्रभारी डॉ. जितेंद्र लवानियां को भेजकर जांच कराई गई। मौके पर भूपेंद्र सिंह मिला, जो मरीज की ड्रेसिंग कर रहा था। बुखार-खांसी, निमोनिया समेत अन्य की परेशानी के दो-तीन मरीज भी थे। इनमें एक महिला बच्चे को लेकर भी आई थी। संचालक से चिकित्सकीय डिग्री और क्लीनिक का लाइसेंस मांगा तो वह दिखा नहीं पाया। पूछताछ में उसने खुद को इंटर पास बताया।

क्लीनिक में दो तखत और बैंच पड़ी थीं। यहां उपयोग किए गए इंजेक्शन, फ्लूड की बोतल समेत अन्य मेडिकल वेस्ट मिला। इससे आशंका है कि ये मरीजों को ड्रिप भी लगाता था। मौके पर सर्जिकल सामान और अलमारी में दवाएं भी मिलीं हैं। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को बंद करा दिया है और उसकी चाबी पुलिस को सौंप दी है। वहीं, आरोपी के खिलाफ मामाल दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Related Posts

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

भोपाल (मध्यप्रदेश)। प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात…

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

नई दिल्ली। अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त की हैं। दवाओं की बिक्री और भंडारण के नियमों की बड़े पैमाने पर अनदेखी मिली है। मादीपुर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 14 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट