NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने ‘मेंटेनेंस ऑफ स्टैंडर्ड्स ऑफ मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशंस, 2023’ (MSMER-2023) को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। 14 अक्टूबर 2026 की तारीख वाली यह अधिसूचना 16 अक्टूबर को भारत के राजपत्र (असाधारण) में प्रकाशित हुई। ये नियम सितंबर 2023 में मेडिकल शिक्षा के मानक बनाए रखने के लिए अधिसूचित किए गए थे।

हालांकि नियम वापस लेने के बावजूद मेडिकल संस्थानों को वार्षिक प्रकटीकरण रिपोर्ट (एनुअल डिस्क्लोजर रिपोर्ट, ADR) जमा करनी होगी। NMC अधिनियम, 2019 की धारा 24(i) और 25(h) के तहत यह जिम्मेदारी जारी रहेगी।

अधिसूचना में संक्रमणकालीन प्रावधान भी रखे गए हैं, ताकि पहले से चल रही कार्रवाई, दी गई मंजूरियां और लंबित मामले प्रभावित न हों। पहले से तय निरीक्षण, नवीनीकरण और लंबित आवेदन खत्म नहीं होंगे। MBBS और PG दाखिले पहले की तरह NEET के जरिए ही होंगे और काउंसलिंग प्रक्रिया पर इसका असर नहीं पड़ेगा।

जानकारों का कहना है कि इसका मतलब यह नहीं कि मेडिकल शिक्षा से जुड़े सभी नियम हट गए हैं या कॉलेज अपनी वैधानिक जिम्मेदारियों से मुक्त हो गए हैं। कॉलेजों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अधिसूचना पढ़कर अपने अनुपालन से जुड़े फैसलों का पूरा रिकॉर्ड रखें।

Related Posts

PCI ने शुरू किया M.Pharm मेडिकल डिवाइसेज कोर्स, सरकारी कॉलेजों में आएगा Pharm D

PCI ने M.Pharm (मेडिकल डिवाइसेज) कोर्स शुरू किया, 2027-28 से लागू; तमिलनाडु के सरकारी कॉलेजों में शुरू होगा Pharm D।

फार्मेसी कॉलेजों में नए कोर्स और सीटें बढ़ाने के नियम PCI ने किए स्पष्ट

PCI ने साफ किया: सत्र 2027-28 का SIF जमा करने वाले संस्थान ही नए कोर्स और सीट वृद्धि के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 2 views

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 1 views